बुरहानपुर: रोड निर्माण की मांग पर भड़के महापौर पति, क्षेत्रवासियों को दी धमकी

बुरहानपुर: लक्ष्मी नगर और कैलाश मानसरोवर कॉलोनी के निवासियों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर महापौर पति और पूर्व महापौर अतुल पटेल का घेराव किया। इस पर महापौर पति अतुल पटेल ने जनता के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके पास कोई वादा नहीं है कि वे सड़क बनवाएंगे।उन्होंने कहा, “जब मैं वोट मांगने आया था, तब क्या कोई वादा किया था कि सड़क बनवा दूंगा?” उन्होंने क्षेत्रवासियों पर भड़कते हुए कहा, “तुम्हारे बाप मर गए, शहर के कई लोग मर गए।”

महापौर पति ने कॉलोनी को अवैध घोषित करते हुए सड़क निर्माण कार्य बंद करवाने की धमकी भी दी। क्षेत्रवासियों ने जब बताया कि कॉलोनी टीएनसीपी अप्रूव्ड है, तो उन्होंने ठेकेदार पर जिम्मेदारी डालते हुए कहा कि सड़क का निर्माण कॉलोनाइजर द्वारा किया जाना चाहिए था।क्षेत्रवासी शेखर वाणी ने इस मामले पर कहा, “महापौर पति द्वारा धमकाया जा रहा है। जब रोड निर्माण की मांग की गई, तो जनता जनप्रतिनिधि से मांग नहीं करेगी तो किससे करेगी?”शहर के प्रथम नागरिक होने के नाते महापौर पति से अपेक्षा की जाती है कि वे जनता की समस्याओं का समाधान करें। यदि जनता की सुनवाई उनके पास नहीं होगी तो वे अपनी समस्याएं कहां लेकर जाएं?

ये भी पढ़े – बुहरानपुर: किसानों को नई तकनीक से जोड़ने की पहल, बुरहानपुर में ‘ई-विकास प्रणाली’ से उर्वरक वितरण का प्रशिक्षण

  • burhanpur-mayor-road-construction-threat
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू