टीकमगढ़: पपौरा जी में 8 से 13 अप्रैल तक पंचकल्याणक महामहोत्सव, आचार्य विशुद्धसागर जी का होगा आगमन

टीकमगढ़: दिगंबर जैन समाज के पावन तीर्थ पपौरा जी में 8 से 13 अप्रैल तक परम पूज्य पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महामुनिराज के ससंघ सान्निध्य में भव्य पंचकल्याणक महामहोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।समाज के अध्यक्ष सुनील जैन प्रेस ने बताया कि पपौरा जी एक प्राचीन धार्मिक स्थल है, जहां लगभग 1200 वर्ष पुराने 108 जिन मंदिर स्थित हैं। यह स्थान लंबे समय से साधु-संतों की साधना की भूमि रहा है और श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र है।

महामहोत्सव समिति के महामंत्री विनय सुनवाहा ने बताया कि पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान तीर्थंकर भगवान के जीवन से जुड़े प्रमुख कल्याणकों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 4 अप्रैल को लगभग 9 वर्षों बाद पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी का पपौरा जी में आगमन भी होगा। महोत्सव की शुरुआत 7 अप्रैल को टीकमगढ़ से भव्य घटयात्रा के साथ होगी। कार्यक्रम के दौरान भगवान मुनिसुव्रतनाथ जी की 21 फीट ऊंची पद्मासन प्रतिमा तथा भगवान भरत जी और भगवान बाहुबली स्वामी जी की 41-41 फीट ऊंची प्रतिमाओं सहित विभिन्न जिनबिंबों की प्राण-प्रतिष्ठा भी की जाएगी।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़ में पशु आहार निर्यात पर रोक: कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय का बड़ा फैसला

  • tikamgarh-papora-panchkalyanak-mahamahotsav-acharya-vishuddhasagar-arrival
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना