मोहर्रम से पहले बुरहानपुर पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च के साथ ड्रोन और CCTV निगरानी, भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई

मोहर्रम और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बुरहानपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। इसी क्रम में शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा का संदेश दिया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियों का प्रदर्शन किया।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे और नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में निकाला गया फ्लैग मार्च जय स्तंभ से शुरू होकर शौकत मैदान, रोशन चौक, पाला बाजार, मंडी चौक, सुभाष चौक, गांधी चौक, फूल चौक, रस्सी वाला तिराहा, अंडा बाजार सहित शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोहर्रम के दौरान प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ सामग्री पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक, आपत्तिजनक या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट करने, साझा करने या बढ़ावा देने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च में जिले के सभी थाना प्रभारियों, पुलिस बल और विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) ने भाग लिया। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर अपुष्ट जानकारी साझा करने से बचें और शांति एवं भाईचारा बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना