नेपानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गिट्टी खदान में चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार का सामान बरामद

बुरहानपुर जिले की नेपानगर पुलिस ने गिट्टी खदान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 60 हजार रुपये कीमत का चोरी किया गया लोहे का सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी प्रवीण काटकर की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ताप्ती पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध लोडिंग वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चोरी का लोहे का सामान बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने सातपायरी स्थित गिट्टी खदान से दो लोहे की गार्डर और दो जालीदार गेट चोरी करना स्वीकार किया। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है।

फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे जिले में हुई अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल रहे हैं या नहीं। मामले में आगे की जांच जारी है।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप