मानसून में सीहोर के तीन वॉटरफॉल बंद, 31 अगस्त तक पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

सीहोर जिले में मानसून के दौरान संभावित हादसों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर बालागुरू के. ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत आदेश जारी करते हुए 1 जुलाई से 31 अगस्त तक जिले के तीन प्रमुख वॉटरफॉल—अमरगढ़, दिगंबर और कालियादेव—पर पर्यटकों एवं आम नागरिकों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

आदेश के अनुसार बुधनी स्थित अमरगढ़ वॉटरफॉल, दिगंबर वॉटरफॉल तथा इछावर स्थित कालियादेव वॉटरफॉल पर अगले दो महीनों तक किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश के दौरान इन स्थलों पर जलस्तर अचानक बढ़ जाता है, तेज बहाव और फिसलन के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

प्रतिबंध अवधि में वॉटरफॉल क्षेत्र में प्रवेश, घूमना, पानी में उतरना, नहाना, खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेना और वाहनों का आवागमन भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

कलेक्टर ने संबंधित विभागों को सभी प्रतिबंधित स्थलों पर बैरिकेडिंग कराने और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप