
बुरहानपुर: 2 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने थाना शाहपुर परिसर में नए कॉन्फ्रेंस हॉल का विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और स्टाफ उपस्थित रहे।नवीन कॉन्फ्रेंस हॉल को आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यह हॉल विभागीय बैठकों, अपराध समीक्षा, कानून-व्यवस्था संबंधी मीटिंग, पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण, ब्रीफिंग और जन-जागरूकता कार्यक्रमों के लिए उपयोगी साबित होगा।
कार्यक्रम में एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह, रक्षित निरीक्षक सुनील दीक्षित, थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा और थाना शाहपुर का समस्त स्टाफ एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवीन कॉन्फ्रेंस हॉल के शुभारंभ पर हर्ष व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक ने अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने और बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया।
ये भी पढ़े – बुरहानपुर: रोड निर्माण की मांग पर भड़के महापौर पति, क्षेत्रवासियों को दी धमकी
- burhanpur-police-station-shahpur-modern-hall-inaugurated









