बुरहानपुर: केले के खेत में उग रही थी नशे की फसल, व्यापारी बनकर पहुंची पुलिस; 50 हजार का गांजा जब्त

बुरहानपुर: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केले के खेत में अवैध रूप से उगाई जा रही गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने खेत से 10 किलो 500 ग्राम वजन के पांच गांजे के पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बंडसिंगी निवासी संतोष पिता लक्ष्मण पाटील अपने केले के खेत में गांजे की खेती कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष रणनीति अपनाई और केले के व्यापारी बनकर खेत तक पहुंची।

दबिश के दौरान पुलिस को केले की फसल के बीच गांजे के पौधे लगे मिले। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपनी पहचान संतोष पाटील (40 वर्ष) निवासी ग्राम बंडसिंगी के रूप में बताई। पुलिस ने जब गांजे की खेती से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने खेत से पांच हरे गांजे के पौधे जब्त कर लिए। जब्त पौधों का कुल वजन 10 किलो 500 ग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 247/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(ए) में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कब से गांजे की खेती कर रहा था और इस अवैध कारोबार में कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क भी शामिल है या नहीं। अधिकारियों ने कहा है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: रायतलाई–तुकाइथड़ के बीच दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत; एक गंभीर घायल

  • burhanpur-shahpur-police-bust-cannabis-cultivation-banana-farm-ganja-seized
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना