बुरहानपुर में आंधी-तूफान का कहर: खेतों में बिछी करोड़ों की केले की फसल, 46 डिग्री की तपिश में किसानों के आंसू पोंछने पहुंचीं विधायक मंजू दादू

बुरहानपुर: जिले के नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 1 जून की शाम करीब 5 बजे आए भीषण आंधी-तूफान और तेज बारिश ने किसानों की सालभर की मेहनत को भारी नुकसान पहुंचाया है। सबसे ज्यादा असर केले की फसल पर पड़ा है, जो कई गांवों में पूरी तरह जमीन पर बिछ गई और बड़े पैमाने पर बर्बाद हो गई।

तेज आंधी के बाद खेतों में तबाही का मंजर देखने को मिला, जहां किसानों की खड़ी फसलें टूटकर गिर गईं और उत्पादन की पूरी उम्मीदें खत्म हो गईं। इस प्राकृतिक आपदा से किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही नेपानगर विधायक मंजू दादू प्रशासनिक अमले के साथ प्रभावित गांवों नावरा, दूधिया, हैदरपुर, गोराडिया, डाबिया, नयाखेड़ा, दरियापुर, पलासुर, रतागढ़ और पांचइमली सहित कई क्षेत्रों में पहुंचीं। भीषण गर्मी और लगभग 46 डिग्री तापमान के बीच विधायक ने खेतों का निरीक्षण किया और किसानों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर केले की फसल तैयार की थी, लेकिन अचानक आई आंधी ने सब कुछ तबाह कर दिया। किसान गजानंद यादव ने कहा कि उनकी पूरी फसल नष्ट हो गई है और अब परिवार के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं किसान किसन धांडे ने बताया कि लगभग 70 प्रतिशत फसल बर्बाद हो चुकी है। कई किसानों ने सरकार से जल्द सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की।

विधायक मंजू दादू ने किसानों को आश्वासन दिया कि नुकसान का विस्तृत सर्वे कराया जाएगा और हर प्रभावित किसान को शासन की ओर से उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों का तुरंत सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाए ताकि राहत कार्य में देरी न हो।

एसडीएम भागीरथ वाखला ने बताया कि खेतों में हुए नुकसान का सर्वे जारी है और रिपोर्ट तैयार होने के बाद शासन के नियमों के अनुसार किसानों को राहत दी जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे, जिनमें रमेश महाजन, दौलत कोहले, युवराज पाटिल, नितिन पाटिल, कमलेश कीर, संजय गवले, पंकज पाटिल, तुषार नारखेड़े और मनीष नारखेड़े शामिल थे।

ये भी पढ़े – नवतपा के 8वें दिन मौसम का यू-टर्न: बुरहानपुर में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, घरों में घुसा पानी; केले की फसल को भारी नुकसान

  • burhanpur-storm-destroys-banana-crops-in-nepanagar-mla-manju-dadu-inspected
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना