बक्सवाहा में भीषण सड़क हादसा: तीन बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक से भिड़ीं गाड़ियाँ, 6 लोग घायल

दमोह/आकिब खान: रविवार रात बक्सवाहा में एक गंभीर सड़क हादसे में छतरपुर जिले के छह लोग घायल हो गए। इनमें से चार को गंभीर हालत में दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बक्सवाहा के निवासी राजाराम लोधी अपने परिचित प्रिंस लोधी, उषा लोधी, दीपा लोधी और दो अन्य लोगों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर बाजार से घर लौट रहे थे। इस दौरान बड़ा टोर के पास एक तीसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई।

इस दुर्घटना में सभी छह लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत बक्सवाहा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर बक्सवाहा पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

  • buxwaha-road-accident-trucks-bikes-collision-6-injured
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना