तमिलनाडु में सी. जोसेफ विजय कैबिनेट का विस्तार, 4 महिला मंत्रियों समेत 23 नए मंत्री शामिल

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इस विस्तार के साथ राज्य में गठबंधन सरकार को और मजबूती मिली है। कैबिनेट में कांग्रेस पार्टी के दो नेताओं सहित कुल 23 नए मंत्रियों को शामिल किया गया।

नए विस्तार के बाद मुख्यमंत्री जोसेफ विजय सहित मंत्रिमंडल की कुल संख्या 32 हो गई है। खास बात यह है कि लगभग छह दशक बाद कांग्रेस की तमिलनाडु कैबिनेट में वापसी हुई है। इससे पहले वर्ष 1967 के बाद पहली बार कांग्रेस को राज्य मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिला है।

विस्तारित कैबिनेट में चार महिला मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने आज सुबह लोक भवन में आयोजित समारोह में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सरकार को समर्थन देने वाले गठबंधन दलों के नेता भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की 10 दिन पुरानी सरकार को कांग्रेस, वीसीके, सीपीआई, सीपीएम, आईयूएमएल और एआईएडीएमके के एक धड़े का समर्थन प्राप्त है। इस बीच, शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस के नए मंत्रियों ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ श्रीपेरंबदूर पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हालांकि, सरकार का समर्थन कर रहे एआईएडीएमके गुट के नेता लोक भवन में आयोजित कैबिनेट विस्तार समारोह में मौजूद नहीं रहे।

  • C Joseph Vijay cabinet expanded in Tamil Nadu 23 new ministers including 4 women ministers inducted
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

आगे पढ़ें
‘है जवानी तो इश्क होना है’ पर बंटी राय, किसी ने कहा मनोरंजक तो किसी ने बताया फीकी कॉमेडी

अभिनेता वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क़…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे