छतरपुर में कोर्ट के स्टे के बाद भी भाजपा नेता के भाई पर लगा रास्ता बंद करने और अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

छतरपुर: जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रामगढ़ (सटई रोड) से दबंगई और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ रहने वाले शिवचरन, रामनाथ, गोविन्द, भुमानीदीन और विनोद रजक का परिवार पिछले 25-30 सालों से खसरा नंबर 390/1/1 पर अपना मकान बनाकर रह रहा है। पीड़ितों का आरोप है कि इलाके के एक रसूखदार और राजनीतिक पहुंच रखने वाले दबंग विनोद शिवहरे (भाजपा नेता के भाई) की नजर उनकी इस कीमती जमीन पर है, जिसके चलते इस गरीब परिवार को उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

न्यायालय के ‘स्थगन आदेश’ की उड़ी धज्जियां

यह विवाद जब अनुविभागीय अधिकारी (SDM) न्यायालय पहुँचा, तो कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बीते 22 मई 2026 को विवादित स्थल पर ‘स्थगन आदेश’ (स्टे) जारी कर दिया था। न्यायालय ने साफ निर्देश दिए थे कि मौके पर यथास्थिति बनाए रखी जाए और किसी भी तरह का निर्माण कार्य न किया जाए। लेकिन आरोप है कि दबंग विनोद शिवहरे ने कोर्ट के आदेश को दरकिनार करते हुए पीड़ित परिवार के घर के सामने वाले 15 फीट चौड़े मुख्य रास्ते पर पत्थर और लोहे का सामान डालकर उसे पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है।

मकान के पास गहरा कुआँ खोदने और जान से मारने की धमकी का आरोप

पीड़ित परिवार का कहना है कि नियमों को ताक पर रखकर उनके मकान के ठीक बगल में एक ढाबा खोला जा रहा है और घर से महज 5 फीट की दूरी पर एक गहरा कुआँ खोदा जा रहा है। इससे उनके आशियाने के कभी भी जमींदोज होने का खतरा पैदा हो गया है। ग्राम पंचायत रामगढ़ के सरपंच द्वारा तैयार किया गया पंचनामा भी इस बात की पुष्टि कर रहा है। पीड़ितों ने रोते हुए बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें गुंडे भेजकर “6 मार दिए हैं, अब 7वां तुम्हारा नंबर है” जैसी खौफनाक धमकियां दी गईं और झूठे केस में फंसाने का डर दिखाया गया।

अधिकारियों की चौखट पर न्याय की गुहार

दबंगई और अश्लील हरकतों से परेशान होकर पीड़ित रजक परिवार अब खौफ के साए में जीने को मजबूर है। न्याय के लिए भटक रहे इस परिवार ने कलेक्टर की जनसुनवाई, एसडीएम और जिला पुलिस अधीक्षक (SP) श्री रजत सकलेचा को शिकायती पत्र सौंपकर अपनी जान-माल की सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने वाले इस रसूखदार के खिलाफ प्रशासन क्या और कितनी जल्दी ठोस कार्रवाई करता है।

ये भी पढ़े – छतरपुर में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओवर हाइट, अव्यवस्थित ई-रिक्शा और लोडर वाहनों के काटे गए चालान

  • chhatarpur/news-bjp-leader-brother-vinod-shivhare-accused-of-illegal-encroachment-and-threatening-family-in-ramgarh
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना