
छतरपुर: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक साइबर कैफे संचालक की लापरवाही से छात्रा का एक साल खराब होने का मामला सामने आया है. पन्ना रोड स्थित स्टेडियम के सामने, गर्ल्स कॉलेज के पास संचालित मां मंशापूर्ण साइबर कैफे पर कॉलेज की एक छात्रा थर्ड ईयर की फीस जमा करने पहुंची थी. आरोप है कि साइबर कैफे संचालक ने छात्रा से नगद फीस तो ले ली, लेकिन ऑनलाइन फीस जमा नहीं की. इसके कारण छात्रा का फॉर्म जमा नहीं हो पाया और उसे परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिला, जिससे उसका एक साल बर्बाद होने की स्थिति बन गई।
छात्रा का कहना है कि जब उसने इस संबंध में साइबर कैफे संचालक से बात की तो उसने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कहा कि उसके यहां से “तीन-चार अन्य लड़कियों की फीस भी जमा नहीं हो पाई तो वह क्या कर सकता है।” इसके बाद पीड़ित छात्रा शिकायत लेकर सिविल लाईन पुलिस स्टेशन पहुंची और मामले की लिखित शिकायत दी.
ये भी पढ़े – पुलिस अधीक्षक अगम जैन का सिविल लाइन क्षेत्र में दौरा: ग्राम मोराहा के निवासियों से की महत्वपूर्ण चर्चा
- chhatarpur-cyber-cafe-negligence-student-lost-year









