छतरपुर: नकली सोने के बदले असली आभूषण हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर:  थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बजरंग नगर निवासी शैलेंद्र रैकवार से नकली सोने के बिस्किट और सिक्कों के बदले असली सोने-चांदी के आभूषण हड़पने के मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपियों ने प्रलोभन देकर फरियादी से सोने-चांदी के आभूषण लिए और बदले में नकली सोने के सिक्के और बिस्किट देकर उन्हें ठग लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  • सागर उर्फ रिंकी रैकवार: पिता रामकिशन रैकवार, निवासी ग्राम नहदौरा, थाना राजनगर
  • राजू उर्फ राजेश रैकवार: पिता दशरथ रैकवार, निवासी ग्राम निवारी, थाना गढ़ी मलहरा

पुलिस ने आरोपियों के पास से हड़पे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 8 लाख रुपए है। इनमें मंगलसूत्र पेंडल, स्वर्ण जड़ित चूड़ी, बेंदी, झुमकी, अंगूठी, पांचाली, चैन, गुरिया, पायल, और चूड़ा शामिल हैं। साथ ही, धोखाधड़ी में प्रयुक्त नकली सोने के बिस्किट और सिक्के भी जब्त किए गए हैं।

आगे की कार्रवाई

पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और विधिवत कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक जितेंद्र सोनी, उप निरीक्षक देवेंद्र यादव चौकी प्रभारी पहरा, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र, राजीव मिश्रा, राजू, आरक्षक धीरेंद्र राजावत, अमन खान, राजू एवं उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये भी पढ़े – छतरपुर/लवकुशनगर में दर्दनाक हादसा: कुएं में डूबे दो मासूम, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

  • chhatarpur-fake-gold-real-jewelry-scam-two-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    One thought on “छतरपुर: नकली सोने के बदले असली आभूषण हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार”

    Comments are closed.

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना