
छतरपुर: पड़रिया चौकी क्षेत्र के नेगुंवा गांव में रविवार को एक हृदयविदारक घटना घटी। गेहूं की फसल की कटाई के दौरान एक हार्वेस्टर मशीन हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गई, जिससे मशीन में करंट फैल गया और भयंकर आग लग गई।इस हादसे में चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना में हार्वेस्टर मशीन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई और लगभग 1 एकड़ खड़ी फसल भी आग की चपेट में आकर खराब हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में बिजली लाइनें काफी नीचे हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है।
प्रशासन की कार्रवाई
- पुलिस और प्रशासन की टीम सूचना पर मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
सावधानी ही सुरक्षा है
खेतों में काम करते समय बिजली लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। हम दिवंगत के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील करते हैं।
ये भी पढ़े –छतरपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने पत्नी-बेटियों को कमरे में किया बंद, फिर खुद को फांसी पर लटकाया
- chhatarpur-harvester-machine-high-tension-line-driver-death









