छतरपुर में सूने घर से लाखों की चोरी: 2 लाख नकद, जेवर, और बाइक ले गए चोर, गेहूं-दाल भी नहीं छोड़ी

छतरपुर/ अमित अवस्थी: शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सौरा रोड पर मित्तल कॉलेज के पास एक सूने मकान में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नकदी, सोने-चांदी के जेवर, बाइक समेत करीब 5 लाख रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। इतना ही नहीं, चोर घर में रखा गेहूं और दाल भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

सूने घर को निशाना बनाया

जानकारी के अनुसार, पीड़िता चंदा अहिरवार अपने पति बबलू के साथ दौनी गांव गई थीं, जबकि किरायेदार तारिक रायन मुंबई गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया।

नकद और अन्य कीमती सामान शामिल

चोरी गए सामान में स्प्लेंडर मोटरसाइकिल MP 16 ZC 4905, करीब एक तोला सोने की चेन, लगभग 250 ग्राम चांदी की पायल-बिछिया, वाहन की किस्त के लिए रखे 2 लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान शामिल है। वारदात के दौरान चोर घर में रखा राशन भी ले गए।

घर का सामान बिखरा मिला

पड़ोसियों की सूचना पर जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा मिला और चोरी का पता चला। पीड़िता ने घटना की सूचना तत्काल डायल-112 और सिटी कोतवाली पुलिस को दी।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें:  http://डबरा में बदमाशों का आतंक: आधी रात दो घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए नकाबपोश

  • chhatarpur-house-theft-cash-jewellery-bike-stolen
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना