दमोह: सार्थक ऐप में लापरवाही पर 141 अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन कटा

दमोह। अकिब खान| दमोह जिले में सार्थक ऐप के माध्यम से डिजिटल उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले 141 शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर अनुपस्थित रहने की अवधि के अनुसार उनका वेतन काटा गया है। इस कार्रवाई में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हैं।

सार्थक ऐप से हुई निगरानी

कलेक्टर ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह सामने आया था कि कई डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी समय पर कार्यालय और स्वास्थ्य संस्थानों में उपस्थित नहीं हो रहे थे। शासन के निर्देशों के बावजूद सार्थक ऐप पर समय से चेक-इन और चेक-आउट नहीं किया जा रहा था।

रिकॉर्ड के आधार पर कटा वेतन

सार्थक ऐप के रिकॉर्ड का सत्यापन करने के बाद 141 अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति के दिनों का वेतन काटा गया। शेष वेतन का भुगतान नियमानुसार किया गया है।

समय पर सेवाएं देने के निर्देश

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने सभी कर्मचारियों को समय पर चेक-इन, चेक-आउट करने और निर्धारित समय तक आमजन को सेवाएं देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों और सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की अनुपस्थिति से आम लोगों को परेशानी होती है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही कर्मचारी संगठनों ने भविष्य में समयपालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़े: मोहन सरकार पर बढ़ रहा अंदरूनी दबाव? दतिया उपचुनाव के बाद बदल सकते हैं सियासी समीकरण

 
  • damoh-sarthak-app-attendance-141-government-employees-salary-cut
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना