
छतरपुर: जिले के प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने छतरपुर में भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, छतरपुर विधायक ललिता यादव, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। प्रभारी मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
भाजपा नेताओं ने जिले में संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। बैठक को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ये बी पढ़े – छतरपुर में नामांतरण प्रकरण लंबित रखने पर 3 तहसीलदारों को नोटिस
- chhatarpur-in-charge-minister-aidal-singh-kansana-bjp-core-committee-meeting









