छतरपुर: नौगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 63 लीटर अवैध शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर।अमित अवस्थी| जिले में अवैध शराब के संग्रह, बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में नौगांव पुलिस ने ग्राम मऊसहानिया में दबिश देकर 9 पेटी में रखी करीब 63 लीटर अवैध शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

घर के बरामदे से मिली अवैध शराब

नौगांव पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम मऊसहानिया में अवैध शराब संग्रह किए जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित स्थान पर दबिश दी। एक घर के बरामदे से 9 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।

पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी प्रमोद उर्फ कल्लू साहू, निवासी ग्राम मऊसहानिया के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी अवैध शराब से जुड़े अपराध में लिप्त रहा है।

आरोपी को न्यायालय में किया जा रहा पेश

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में की गई। इसमें थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक संजय राय और पुलिस टीम की भूमिका रही।

यह भी पढ़े:छतरपुर में भैंस चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 3 लाख की 6 भैंस बरामद

  • chhatarpur-naugaon-police-seize-illegal-liquor-from-mausahaniya-village
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना