
छतरपुर: पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, संग्रह और सार्वजनिक नशाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। थाना सिविल लाइन पुलिस को आज दोपहर सटई रोड, मरघट के पास संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगे, लेकिन उन्हें पकड़कर तलाशी ली गई।
पुलिस ने भारी मादक पर्दाथ जब्त किए
जांच में आरोपियों के पास 10 लीटर नशीला सिरप और 150 टैबलेट (15 पैकेट) बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग ₹6000 बताई गई। आरोपियों के पास वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इस मामले में दीपेंद्र सिंह उर्फ डीपी ठाकुर, अमन रावत और सुनील अवस्थी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सौरभ जड़िया फरार है। चारों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम और मध्य प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस ने त्वरित से कार्रवाई की
दीपेंद्र सिंह उर्फ डीपी ठाकुर पर हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने, चोरी, मारपीट समेत 15 से अधिक अपराध दर्ज हैं। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार आरोपी सौरभ जड़िया की तलाश जारी है। कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन की टीम सक्रिय रही।
ये भी पढ़े – छतरपुर: मंत्री दिलीप अहिरवार ने दिखाया मानवीय चेहरा, किसान के खेत में लगी आग बुझाने पहुंचे
- chhatarpur-police-arrest-three-illegal-drugs-one-absconding









