छतरपुर में षड्यंत्र का पर्दाफाश: लवकुश नगर पुलिस ने छह आरोपियों को भेजा जेल

छतरपुर (लवकुश नगर): थाना लवकुश नगर पुलिस ने ग्राम झिन्ना में हत्या के प्रयास और षड्यंत्र रचने वाले कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले की जांच गहन और विस्तृत रूप से की गई, जिसमें पता चला कि आरोपी विपुल चतुर्वेदी ने अपने चाचा को फंसाने के लिए खुद पर फायर कर घायल होने का नाटक किया। इस षड्यंत्र में उनके साथी शैलेंद्र राजपूत, महेंद्र राजपूत और कामता सेन शामिल थे, जिन्होंने योजना बनाने और घटनास्थल पर कार्रवाई सुनिश्चित करने में मदद की। वहीं इदरीस खान ने हथियार और कारतूस की व्यवस्था की, जबकि धर्म सिंह राजपूत ने हथियारों की आपूर्ति की।

पुलिस ने अवैध हथियार के साथ नगदी बरमाद की 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध देशी अद्धी, कारतूस और नगद राशि बरामद की है। इस कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और एसडीओपी नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुश नगर निरीक्षक अजय अंबे, चौकी प्रभारी पठा उप निरीक्षक श्याम बेन और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने अंजाम दिया।

ये भी पढ़े – छतरपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने पत्नी-बेटियों को कमरे में किया बंद, फिर खुद को फांसी पर लटकाया

जांच में यह भी सामने आया कि विपुल चतुर्वेदी ने अपने चाचा के खिलाफ झूठा आरोप लगाकर स्थानीय प्रशासन और समाज को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। घटना के पीछे के मकसद और षड्यंत्र को उजागर करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और कानूनी कार्रवाई शुरू की।

पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शांति कायम करने और अन्य संभावित अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस ने अलर्ट जारी रखा है। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने घटना पर निरंतर निगरानी रखते हुए कहा कि जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई समझौता नहीं किया जाएगा और अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़े – छतरपुर: हार्वेस्टर मशीन के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत

  • chhatarpur-police-conspiracy-six-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में