छतरपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही: खोए बच्चे को परिजनों से मिलवाया

छतरपुर: छतरपुर पुलिस ने अपनी सतर्कता और त्वरित कार्यवाही से एक बार फिर जिले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की मिसाल पेश की है। जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित साप्ताहिक हाट-बाजारों में पुलिस की उपस्थिति ने एक 4 वर्षीय बालक को उसके परिजनों से मिलाने में अहम भूमिका निभाई।

आज शाम को थाना कोतवाली अंतर्गत बेनीगंज मोहल्ले में एक बालक के अपने परिजनों से बिछड़ने की सूचना प्राप्त हुई। तत्परता दिखाते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने बालक को संरक्षण में लिया और सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी जानकारी प्रसारित की।

लगभग एक घंटे के भीतर, पुलिस टीम ने बालक के परिजनों का पता लगाया। बालक के दादा, जो थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम बगौता के निवासी हैं, से फोन द्वारा संपर्क स्थापित किया गया। पुष्टि के बाद, बालक को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। बालक को सकुशल पाकर परिजनों ने छतरपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

छतरपुर पुलिस ने जनवरी 2026 से अब तक जिले में आयोजित मेलों और साप्ताहिक बाजारों में 60 से अधिक बिछड़े बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक छतरपुर, श्री अगम जैन ने इस त्वरित कार्यवाही के लिए पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

ये भी पढ़े – छतरपुर में रामनवमी पर महंत और पुलिसकर्मी के बीच विवाद: वीडियो हुआ वायरल

  • chhatarpur-police-reunites-missing-child-family
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    One thought on “छतरपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही: खोए बच्चे को परिजनों से मिलवाया”

    Comments are closed.

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार