बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग पर छतरपुर में जमीनी विवाद में फायरिंग का गंभीर आरोप

छतरपुर/ अमित अवस्थी: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग का मामला सामने आया है। बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। घटना में मोती कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कथित तौर पर तीन राउंड फायरिंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद के दौरान कथित तौर पर तीन राउंड फायरिंग हुई। आरोप है कि एक गोली घायल के कान के पास से निकली, दूसरी पेट को छूते हुए निकल गई, जबकि मारपीट में उसके सिर पर भी गंभीर चोट आई है।

इलाके में तनाव का माहौल

घायल के छोटे भाई अमन कुशवाहा ने घटना की जानकारी देते हुए शालिग्राम गर्ग पर फायरिंग का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

मामला दर्ज कर जांच शुरू

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस की ओर से आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और मामले की जांच जारी है। संबंधित पक्ष का बयान सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

ये भी पढ़े – http://बुरहानपुर: घाघरला में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 500 पौधों का हुआ वृक्षारोपण

 

  • chhatarpur-shaligram-garg-firing-allegation-land-dispute
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना