सागर: पातीखेड़ा में ऋषिपत्तन बौद्ध विहार का लोकार्पण, भूपेंद्र सिंह ने मालथौन में 2 करोड़ के बुद्ध मंदिर और पार्क की घोषणा की

सागर: खुरई विधानसभा अंतर्गत पातीखेड़ा में नवनिर्मित ऋषिपत्तन बौद्ध विहार का उद्घाटन पूर्व गृहमंत्री और विधायक Bhupendra Singh ने भगवान बुद्ध की भव्य प्रतिमा का अनावरण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने मालथौन में ₹2 करोड़ की लागत से एक और भव्य बुद्ध मंदिर एवं बाबा साहेब अंबेडकर पार्क निर्माण की घोषणा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज दुनिया युद्ध और अशांति के दौर से गुजर रही है, ऐसे समय में भगवान बुद्ध की शिक्षाएं मानवता को शांति और समरसता का मार्ग दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि भारत बुद्ध की भूमि है और उनकी शिक्षाएं सदियों से विश्व को शीतलता प्रदान कर रही हैं।

उन्होंने भगवान बुद्ध के जीवन और महाभिनिष्क्रमण का उल्लेख करते हुए कहा कि बुद्ध ने राजसी सुख त्यागकर सत्य और मानव कल्याण का मार्ग चुना। भूपेंद्र सिंह ने बुद्ध दर्शन को सामाजिक न्याय और समानता का आधार बताते हुए कहा कि भगवान बुद्ध ने जातिवाद के खिलाफ संदेश दिया और कर्म को श्रेष्ठता का आधार बताया। उन्होंने महिलाओं को आध्यात्मिक अधिकार देने और भिक्षु संघ के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव रखने की बात भी कही।

पूर्व मंत्री ने खुरई क्षेत्र में दलित और पिछड़े वर्गों के लिए किए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि मालथौन में बुद्ध मंदिर और अंबेडकर पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा खुरई में बाबा साहेब अंबेडकर म्यूजियम, संत रविदास प्रतिमा एवं पार्क का निर्माण, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 12,200 पीएम आवास तथा बांदरी में अंबेडकर छात्रावास जैसी योजनाएं संचालित की गई हैं।

समारोह के दौरान विधायक ने बौद्ध भिक्षुओं से आशीर्वाद लिया और विहार के लिए पांच सीलिंग फैन भेंट किए। कार्यक्रम में मौजूद बच्चों को उन्होंने स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की। इस अवसर पर बौद्ध भिक्षु भन्ते अस्स, नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, तहसीलदार मालथौन और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – सागर साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, ₹1.80 लाख के स्मार्टफोन किए रिकवर

  • sagar-patikheda-rishipattan-buddha-vihar-bhupendra-singh-announcement-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना