प्रेम प्रसंग में पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर/ अमित अवस्थि: छतरपुर जिले की किशनगढ़ थाना पुलिस ने युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पत्नी ने अपने प्रेमी और एक अन्य साथी के साथ मिलकर पति की योजनाबद्ध तरीके से हत्या करवाई थी।

घटनास्थल से उनकी मोटरसाइकिल भी बरामद

पुलिस के अनुसार 1 जुलाई को पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुरा निवासी संजय मिश्रा की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तलाश के दौरान अमानगंज रोड स्थित निर्माणाधीन पुल के पास जंगल में एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान संजय मिश्रा के रूप में हुई। घटनास्थल से उनकी मोटरसाइकिल भी बरामद की गई थी।

प्रेमी और अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया

मामले की जांच के दौरान परिजनों के बयान, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को हत्या की साजिश का पता चला। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी अनीता मिश्रा, नगदा निवासी विनोद यादव और सतीश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और हत्या में प्रयुक्त अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में किशनगढ़ थाना प्रभारी कमलजीत सिंह और उनकी टीम ने की।

  • chhatarpur-wife-lover-murder-case-kishangarh-police-arrest
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना