टीकमगढ़ में सामाजिक एकता का संदेश, 99 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

टीकमगढ़: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जनपद पंचायत जतारा अंतर्गत शारदा मंदिर मातृ धाम छिपरी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 99 जोड़ों ने अपने नए जीवन की शुरुआत की, जिनमें 96 जोड़ों का पारंपरिक रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न हुआ, जबकि 3 जोड़ों का निकाह कराया गया।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़ कलेक्टर का पलेरा में ‘ऑन द स्पॉट’ एक्शन; राजस्व शिविर में निपटाए मामले, अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ. शिशुपाल सिंह यादव तथा कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की।

विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत है, जिससे आर्थिक सहयोग के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलती है। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि शासन की मंशा है कि हर पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिले।

इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को 49-49 हजार रुपये का चेक, शासन द्वारा निर्धारित सामग्री एवं आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़ में हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमी को बुलाने टावर पर चढ़ी युवती, 4 घंटे बाद उतरी

  • cm-kanya-vivah-yojana-tikamgarh-jatara-99-jodis-event
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना