टीकमगढ़ में हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमी को बुलाने टावर पर चढ़ी युवती, 4 घंटे बाद उतरी

टीकमगढ़: जतारा थाना क्षेत्र के बेरवार गांव में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई और अपने प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ गई। सुबह करीब 5 बजे टावर से आती आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो युवती को ऊंचाई पर खड़े देखा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती अपने प्रेमी से नाराज थी, जो पिछले चार दिनों से उससे बात नहीं कर रहा था। वह टावर पर चढ़कर उसे बार-बार फोन कर रही थी और मौके पर बुलाने की मांग कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उसे समझाने का प्रयास शुरू किया।

करीब चार घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान ग्रामीण भी युवती को नीचे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। बताया गया कि दोनों अलग-अलग जातियों से हैं और शादी करना चाहते हैं, लेकिन पारिवारिक असहमति के कारण मामला अटका हुआ है। आखिरकार प्रशासन ने युवती के प्रेमी को मौके पर बुलाया। उसके पहुंचते ही युवती शांत हुई और समझाइश के बाद टावर से नीचे उतर आई। राहत की बात रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।

ये भी पढ़े – जबलपुर/सिहोरा: टावर पर बैठा प्रेमी, पुलिस ने कराया शादी का वादा

 

  • tikamgarh-woman-climbs-tower-calls-lover-high-drama
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना