
भोपाल।आदि मिश्रा| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को भोपाल और मुंबई में विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत भोपाल में प्रशासनिक बैठकों से होगी। इसके बाद वे कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे और फिर एक दिवसीय मुंबई दौरे पर रवाना होंगे।
सुबह प्रशासनिक बैठक और शैक्षणिक कार्यशाला
मुख्यमंत्री सुबह 9:45 बजे समत्व भवन में एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ नियमित ब्रीफिंग करेंगे। इसके बाद वे आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित “उभरते ज्ञान क्षेत्र, उन्नत पाठ्यक्रम : दृष्टि, दिशा एवं क्रियान्वयन” विषयक कार्यशाला में शामिल होंगे। कार्यशाला में कुलपति, प्राचार्य, विशेषज्ञ और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
मंत्रालय में होगी कैबिनेट बैठक
दोपहर में मुख्यमंत्री मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां पहले कैबिनेट ब्रीफिंग होगी। इसके बाद 12:30 बजे उनकी अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होगी, जिसमें राज्य से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है।
दोपहर में मुंबई के लिए रवाना होंगे
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री भोपाल से विमान द्वारा मुंबई रवाना होंगे। वहां द सेंट रेगिस होटल में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और विभिन्न निर्धारित बैठकों में शामिल होंगे।
शाम को भोपाल लौटेंगे
मुंबई के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम को विमान से भोपाल लौटेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रात में वे अपने निवास पहुंचेंगे।
यह भी पढ़े: महाकाली मंदिर परिसर में स्वच्छता नुक्कड़ सभा: नागरिकों ने लिया स्वच्छ खुरई का संकल्प
- cm-mohan-yadav-mumbai-visit-cabinet-meeting-workshop-schedule-august-4









