
देहरादून: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें संस्करण का श्रवण किया। इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में जारी युद्ध की स्थिति के बीच देशवासियों से सजग रहने और अफवाहों से दूर रहने का आह्वान किया।
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रनिर्माण, युवाओं को जोड़ने और सामाजिक पहलुओं पर कई प्रेरक विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ‘ज्ञान भारतम्’ एप के माध्यम से प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण, ‘मेरा युवा भारत (MY Bharat) एप’ के जरिए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की प्रेरणा दी। प्रधानमंत्री ने “जो खेलेगा वो खिलेगा” का मंत्र देते हुए युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया। साथ ही जल संरक्षण और मत्स्य पालन के क्षेत्र में स्वरोजगार बढ़ाने के प्रयासों को उजागर किया, जो आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करते हैं।
- cm-pushkar-singh-dhami-listens-mann-ki-baat-episode-132-praises-pm-modi-message-youth










