मैहर में कांग्रेस सेवादल की जिला स्तरीय बैठक संपन्न: संगठन विस्तार और प्रशिक्षण शिविरों पर हुआ मंथन

मैहर/ देवेश शर्मा: जिला कांग्रेस सेवादल मैहर की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्र के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। बैठक में संगठन विस्तार, प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में सेवादल कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

विस्तार: 

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमापति गौतम ने की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. एन.एस. हार्डीकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ हुई। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का सेवादल कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर केशव प्रसाद चौरसिया, योगेंद्र प्रताप सिंह, रावेंद्र सिंह, चूड़ामणि बढ़ोलिया, देवेंद्र अग्रवाल, गणेश द्विवेदी, महेंद्र त्रिपाठी, रामराज सिंह, रजनीश शर्मा एवं वरिष्ठ पार्षद रामू कोल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

दतिया उपचुनाव का किया उल्लेख

स्वागत भाषण में जिला अध्यक्ष अरुण तनय मिश्रा ने कहा कि दतिया उपचुनाव में कांग्रेस और सेवादल के कार्यकर्ताओं ने अनुशासित ढंग से कार्य किया, जिसका परिणाम सभी के सामने है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियों से आमजन परेशान हैं और आने वाले समय में सेवादल का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ऊर्जा से कार्य करेगा।

नेताओं ने संगठन की भूमिका पर रखे विचार

योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सेवादल देश की आजादी के समय से राष्ट्रहित में कार्य करता आ रहा है। रावेंद्र सिंह ने संगठन में अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया। केशव प्रसाद चौरसिया ने कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ है और इसे मजबूत बनाने के लिए नियमित प्रशिक्षण आवश्यक है। वहीं रमापति गौतम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सेवादल का प्रशिक्षण लेने पर जोर दिया।

प्रदेशभर में होंगे प्रशिक्षण शिविर

मुख्य अतिथि एवं प्रदेश सेवादल प्रभारी प्रताप नारायण मिश्र ने कहा कि पूरे मध्य प्रदेश में सेवादल के प्रशिक्षण शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा मासिक ध्वज वंदन, रवि मिलन, नुक्कड़ सभाएं सहित विभिन्न कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि आगामी महीनों में मैहर जिले में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर तथा दिसंबर से पहले प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम का आभार नगर अध्यक्ष मुकेश सेन ने व्यक्त किया। बैठक में महिला सेवादल जिला अध्यक्ष सुषमा अरजरिया, ब्लॉक अध्यक्ष ऋषिकेश पांडे सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Congress Seva Dal District Meeting Held In Maihar, Focus On Organisation Expansion And Training Camps
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना