18 साल पुराने तीन मामलों में फरार ₹30 हजार का इनामी वारंटी गिरफ्तार, न्याय पथ अभियान में छतरपुर पुलिस को सफलता

छतरपुर।अमित अवस्थी| जिले में लंबे समय से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “न्याय पथ अभियान” के तहत लवकुशनगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वर्ष 2008 के तीन अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे ₹30 हजार के इनामी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

18 साल से फरार था आरोपी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रामनरेश शुक्ला उर्फ मिल्लू पुत्र रामेश्वर शुक्ला, निवासी ग्राम मुंडेरी, थाना लवकुशनगर, वर्ष 2008 से गृहभेदन एवं मारपीट, अपहरण एवं फिरौती तथा डकैती के तीन अलग-अलग मामलों में फरार था। इन तीनों मामलों में आरोपी पर प्रत्येक प्रकरण में ₹10 हजार, कुल ₹30 हजार का इनाम घोषित था।

न्याय पथ अभियान के तहत हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में पुराने लंबित मामलों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत लवकुशनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

इन अधिकारियों की रही प्रमुख भूमिका

यह कार्रवाई एसडीओपी नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय अंबे के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, प्रधान आरक्षक ओमपाल सिंह, दीपक चतुर्वेदी तथा आरक्षक विकास सिंह, ब्रजेश अहिरवार और बलराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निराकरण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 
 

 

  • lavkushnagar-police-arrests-rs-30000-rewarded-absconding-warrant-under-nyay-path-campaign
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना