3 साल के मासूम का अपहरण, पांच पुलिस टीमें तलाश में जुटीं, आरोपी पर केस दर्ज

डबरा/ भरत रावत: ग्वालियर जिले के डबरा सिटी थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कर्रा आदिवासी दफाई से बुधवार दोपहर खेलते समय बच्चे को कथित रूप से बाइक पर ले जाने का आरोप एक युवक पर लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर पांच विशेष टीमें बच्चे की तलाश में लगा दी हैं। देर रात पुलिस अधीक्षक धर्मवीर यादव भी डबरा पहुंचे और सर्च ऑपरेशन की समीक्षा की।

आंगन में खेल रहा था मासूम, मां की नींद खुली तो बच्चा गायब

जानकारी के अनुसार कर्रा आदिवासी दफाई निवासी लक्ष्मी आदिवासी बुधवार दोपहर अपने छोटे बच्चे के साथ घर के अंदर सो रही थीं। इसी दौरान उनका तीन वर्षीय बेटा टिंकू घर के आंगन में खेल रहा था। करीब दो बजे जब उनकी नींद खुली तो टिंकू घर में नहीं मिला। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

पड़ोसी बच्चे ने बताया, बाइक पर ले गया आरोपी

तलाश के दौरान पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे ने परिजनों को बताया कि होतम उर्फ करिया प्रजापति टिंकू को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया था। इसके बाद परिजनों ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सिटी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मामला

शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी होतम उर्फ करिया प्रजापति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी।

एसपी ने संभाली कमान, पांच टीमें कर रहीं सर्चिंग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मवीर यादव देर रात डबरा पहुंचे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर, एसडीओपी जितेंद्र नगाइच समेत कई थाना प्रभारियों ने पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की। पुलिस की पांच टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। उसके रिश्तेदारों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है।

आरोपी के शराब का आदी होने से बढ़ी चिंता

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के शराब का आदी होने की जानकारी सामने आई है। इसी वजह से बच्चे की सुरक्षा को लेकर पुलिस की चिंता और बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में आरोपी बच्चे के साथ किसी अनहोनी को अंजाम न दे दे। इसी कारण पुलिस हर संभावित स्थान पर तेजी से सर्च अभियान चला रही है।

एएसपी बोले- जल्द बच्चे को सुरक्षित बरामद करेंगे

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने बताया कि तीन वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की पांच टीमें लगातार तलाश में जुटी हैं और जल्द ही बच्चे को सुरक्षित बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  http://गुना पुलिस लाइन में नई कैंटीन और हाईटेक जिम का उद्घाटन, पुलिसकर्मियों के वेलफेयर को मिली नई सौगात

  • dabra-3-year-old-child-kidnapped-karra-adivasi-dafai
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना