दिनदहाड़े वारदात; डबरा में दंपति पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर: डबरा इलाके में एक सनसनीखेज घटना में, थाने से शिकायत दर्ज कराकर लौट रहे दंपत्ति पर चार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद, स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए घेराबंदी की और दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद स्थानीय इलाके में तनाव की स्थिति बन गई, लेकिन पुलिस ने समय पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ग्वालियर एएसपी जयराज कुबेर ने घटना की जानकारी देते हुए कहा की यह घटना डबरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत की है, सहराई निवासी बंटी उर्फ सुरेंद्र रावत और सत्येंद्र रावत के बीच पुराना विवाद चल रहा था। जिससे सत्येंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर बंटी को धमकाया था, जिसकी शिकायत करने के लिए बंटी अपनी पत्नी के साथ थाने गए थे। थाने से लौटते समय, सहराई पुलिया पर आरोपियों ने उन्हें घेरकर उन पर हमला किया।

फायरिंग की आवाज सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दो आरोपियों, हिमांशु झा और सत्येंद्र रावत को पकड़ लिया। विजेंद्र रावत और प्रदीप बघेल नामक दो आरोपी फरार हो गए।

इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी सरेराह पिस्टल लहराते हुए दहशत फैलाते नजर आ रहे हैं। इस हरकत से गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

फिलहाल, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पकड़े गए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें भेजी गई हैं। पुलिस घटना के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

  • dabra-couple-attack-assailant-arrested-villagers-alert
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना