डबरा की SDM नवकिरण कौर ने सुनीं जनसमस्याएं, बोलीं- शिकायतों का होगा त्वरित और संवेदनशील निराकरण

सार 

डबरा/ भरत रावत: नवपदस्थ एसडीएम नवकिरण कौर ने पदभार संभालने के दूसरे दिन मंगलवार को अनुविभाग स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतें और आवेदन लेकर जनसुनवाई में पहुंचे। इस दौरान अनुविभाग के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विस्तार

एसडीएम नवकिरण कौर ने लोगों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिकायतों के नियमानुसार और समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें

जनसुनवाई के दौरान एसडीएम ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का पारदर्शी और समय-सीमा में निराकरण करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई महज आवेदन लेने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को मार्क किए आवेदन

जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में एसडीएम नवकिरण कौर ने बताया कि प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को नियमानुसार कार्रवाई के लिए मार्क कर दिया गया है। अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि नागरिकों से सीधे मिलकर उनकी समस्याएं सुनना उनके लिए सकारात्मक अनुभव रहा। जनसुनवाई के बाद भी कई लोगों ने व्यक्तिगत रूप से अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिन्हें प्रशासन की ओर से गंभीरता से सुना जा रहा है।

क्षेत्र की परिस्थितियों को समझना प्राथमिकता

नवागत एसडीएम ने कहा कि डबरा क्षेत्र की भौगोलिक और प्रशासनिक परिस्थितियों को समझने के लिए वे आने वाले दिनों में क्षेत्र का बारीकी से अध्ययन करेंगी। उनका प्रयास रहेगा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर समझा जाए और समस्याओं के केवल तात्कालिक नहीं, बल्कि स्थायी समाधान की दिशा में भी काम किया जाए।

उन्होंने प्रशासनिक अमले से भी आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेने की अपेक्षा जताई।

जनसुनवाई से लोगों को राहत की उम्मीद

नवागत एसडीएम की पहली जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से साफ है कि क्षेत्र में विभिन्न विभागों से जुड़ी कई समस्याएं लंबित हैं। अब संबंधित अधिकारियों को शिकायतें मार्क किए जाने के बाद लोगों को इनके समयबद्ध निराकरण की उम्मीद है।

एसडीएम नवकिरण कौर ने संकेत दिया कि प्रशासन की कार्यप्रणाली में जनसंवाद और शिकायतों के त्वरित समाधान को विशेष महत्व दिया जाएगा। ऐसे में आने वाले दिनों में जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं के समाधान पर प्रशासन की सक्रियता देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़े – चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का रौद्र रूप, घर-दुकानें जलमग्न; बाढ़ से भारी नुकसान

 
  • dabra-sdm-navkiran-kaur-public-hearing-complaints-quick-resolution
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना