
डबरा: सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकनपुर हाईवे स्थित बॉर्डर रिजॉर्ट पर पुलिस ने अवैध जुआ और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ग्वालियर से पहुंची पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अचानक दबिश देकर मौके से जुआ खेल रहे करीब 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि लगभग 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त होने के संदेह में एक महिला को भी हिरासत में लिया है। साथ ही रिजॉर्ट से जुड़े एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार यह स्थान लंबे समय से अवैध गतिविधियों का केंद्र होने की शिकायतों में था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से जुआ और अन्य अनैतिक गतिविधियों के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
ये भी पढ़े – डबरा पहुंचे निगम अध्यक्ष केशव बघेल का भव्य स्वागत, बोले- कार्यकर्ताओं के भरोसे निभाऊंगा जिम्मेदारी
- abra-tekanpur-highway-resort-police-raid-gambling-illegal-activities-bhim-army-leader-case-gwalior-mp









