पुरानी रंजिश में युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट: शरीर पर मिले गंभीर चोटों के निशान

डबरा/ भरत रावत: ग्वालियर जिले के डबरा के टेकनपुर क्षेत्र से एक युवक के अपहरण और उसके साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि करीब 10 से 12 लोगों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाकर अगवा किया और चीनौर ले जाकर लाठी-डंडों और बेल्ट से मारपीट की। घटना के बाद युवक किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर डबरा सिटी थाने पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

घर से बाल कटिंग कराने के लिए निकला था

पीड़ित मुकेश वंशकार ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को घर से बाल कटिंग कराने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में अनिल कुशवाहा, पवन कुशवाहा, अजय कुशवाहा, नीरज कुशवाहा समेत करीब 10-12 लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि इसके बाद उसे जबरन बाइक पर बैठाकर कल्याणी के रास्ते चीनौर ले जाया गया।

पुरानी रंजिश के चलते निशाना बनाए जाने की आशंका

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का प्रयास, OBC महासभा के कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

मुकेश के मुताबिक, चीनौर पहुंचने के बाद आरोपियों ने उसके साथ लाठी-डंडों और बेल्ट से जमकर मारपीट की। युवक के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान मिले हैं। पीड़ित का आरोप है कि पिछले महीने चीनौर क्षेत्र में उसका एक विवाद हुआ था, जिसे पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सुलझा लिया गया था। इसी पुरानी रंजिश के चलते उसे निशाना बनाए जाने की आशंका है।

शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया और उसके बयान दर्ज किए हैं। पुलिस मामले को पुराने विवाद से जोड़कर जांच कर रही है, साथ ही घटना के पीछे अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। मामले में आरोपियों के खिलाफ शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना से जुड़े सभी तथ्यों को स्पष्ट किया जाएगा।

  • dabra-youth-kidnapped-assaulted-over-old-rivalry-chinaur
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना