दमोह में 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

दमोह।आकिब खान| जिले के पथरिया थाना क्षेत्र की जेरथ चौकी अंतर्गत सुहाव गांव निवासी 21 वर्षीय अमित सिंह लोधी का शव रविवार रात सिद्ध पहाड़ी के पास संदिग्ध अवस्था में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।

सुबह घर से निकला था युवक

मृतक के पिता भगवत सिंह लोधी के अनुसार, अमित रविवार सुबह करीब 10 बजे घर से पथरिया जाने के लिए निकला था। दोपहर करीब 3 बजे परिवार ने उसे फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर शाम तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिवार ने पुलिस से संपर्क किया।

मोबाइल लोकेशन से सिद्ध पहाड़ी तक पहुंचे परिजन

परिजनों के अनुसार, जेरथ सरपंच की मदद से अमित के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई गई। लोकेशन सिद्ध पहाड़ी के आसपास मिली। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे, जहां अमित की बाइक खड़ी मिली। तलाश करने पर पास की खाई में उसका शव मिला। परिजनों ने डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

गले में बंधी थी शर्ट, पास मिला संदिग्ध सामान

परिजनों का दावा है कि अमित के गले में उसकी शर्ट बंधी हुई थी। मौके के पास जहरीली गोलियों का एक पैकेट मिलने की भी बात कही गई है। इन्हीं परिस्थितियों के आधार पर मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से गंभीरता से जांच करने की मांग की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण

पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने बताया कि सिद्ध पहाड़ी के पास अमित का शव मिला है। मौके पर उसकी बाइक और बैग भी मिला है। पुलिस ने शव बरामद कर स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

 

 

  • damoh-pathariya-youth-dead-body-found-near-siddh-pahadi-police-investigation
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना