हर घर तिरंगा अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने गांवों में बांटे तिरंगे, सुनीं जनसमस्याएं

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में विधायक देवेंद्र जैन ने विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित कर घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की।

नावली समेत कई गांवों में पहुंचे विधायक

विधायक देवेंद्र जैन ने नावली, पुनावली, चंदावनी, दुर्गापुर, वक्शनपुर, नागुली और उमरी गांवों का भ्रमण किया। गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। विधायक ने लोगों को तिरंगा सौंपते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पर्व में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं

तिरंगा वितरण के साथ विधायक ने ग्रामीणों से जनसंवाद भी किया। इस दौरान लोगों ने बिजली, पानी, सड़क और अन्य स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समस्याओं के जल्द निराकरण के निर्देश

विधायक ने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। विधायक के गांवों में पहुंचकर सीधे संवाद करने से ग्रामीणों में भी उत्साह देखा गया।

यह भी पढ़े: शिवपुरी जिला अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर से मारपीट, शराब पीने से रोकने पर विवाद

  • shivpuri-har-ghar-tiranga-mla-devendra-jain-village-visit-public-issues
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना