दमोह के तेंदूखेड़ा में 30 रुपये के विवाद ने ली थी युवक की जान, हत्या का मुख्य आरोपी 22 दिन बाद गिरफ्तार; दोनों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में

दमोह/अकीब खान की रिपोर्ट:  जिले के तेंदूखेड़ा बस स्टैंड पर महज 30 रुपये के हाथ ठेला किराये के विवाद में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के करीब 22 दिन बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेजने की कार्रवाई की गई। इससे पहले मामले में शामिल एक नाबालिग आरोपी को घटना के अगले ही दिन अभिरक्षा में ले लिया गया था।

घटना 23 जून की रात तेंदूखेड़ा बस स्टैंड की है। मृतक 25 वर्षीय अतुल अहिरवार, निवासी वार्ड क्रमांक-5 तेंदूखेड़ा, हाथ ठेले किराये पर देने का काम करता था। उस दिन दमोह निवासी धीरेंद्र खटीक तेंदूखेड़ा के साप्ताहिक बाजार में फल की दुकान लगाने आया था और उसने अतुल से दो हाथ ठेले किराये पर लिए थे।

रात में जब अतुल किराया लेने पहुंचा तो आरोपी ने केवल 20 रुपये दिए और शेष 30 रुपये देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि धीरेंद्र खटीक और उसके साथ मौजूद एक नाबालिग ने फल काटने वाले चाकू से अतुल के सीने पर हमला कर दिया। चाकू सीधे हृदय में लगने से अतुल की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद बाजार में मौजूद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया और हाथ ठेलों पर रखा सामान सड़क पर फेंककर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

अगले दिन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने 24 जून को ही मामले में शामिल नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया था, जबकि मुख्य आरोपी धीरेंद्र खटीक घटना के बाद से फरार चल रहा था।

लगातार तलाश और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तेंदूखेड़ा पुलिस ने मंगलवार को धीरेंद्र खटीक को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सरोज ठाकुर ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अब इस हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़े – दमोह: दूल्हे की तरह घोड़े पर बैठाकर थाना प्रभारी को दी विदाई, वीडियो वायरल

  • damoh-tendukheda-rs30-handcart-rent-murder-second-accused-arrested-after-22-days
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना