दमोह: मासूम से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दमोह/आकिब खान:  जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत 11 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार रात पीड़ित ने परिजनों के साथ हटा थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई।

मामला दर्ज कर तलाश शुरू

पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत 11 वर्षीय नाबालिक के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किया गया था। घटना मंगलवार रात घटित हुई थी बुधवार रात पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों दानिश पिता गुड्डू कुरैशी 20 और वारिक पिता खालिक 18 पर पॉस्को व दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज किया था।

छत पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम

टीआई बेगी ने बताया की मासूम के पड़ोस में रहने वाले एक आरोपी के द्वारा उसे छत पर बुलाया गया।  इसके बाद उसका दोस्त भी छत पर पहुंचा और उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। तभी पीड़िता के पिता छत पर पहुंचे तो बच्ची ने पिता को घटना की पूरी जानकारी दी।

आरोपी गिरफ्तार

आरोपी घटना के बाद भाग गए थे जिन्हें तलाश कर गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं इस मामले पीड़िता के बयान दर्ज करने वाली महिला एसआई  प्रीति पांडे ने बताया कि आरोपियों ने इसके पहले भी मासूम के साथ 10, 12 दिन पहले दुष्कर्म किया था। मासूम बिल्कुल अबोध बालिका है और वह सीधी साधी है। उसने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी।  इसी का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने मंगलवार को फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया और परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई।

बाईट: सुधीर बेगी (हटा थाना प्रभारी)

  • damoh-two-accused-of-raping-minor-girl-arrested
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना