महानआर्यमन सिंधिया ने फेंकी गेंद शिखर धवन ने लिया डिफेंस; ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ का हुआ उद्घाटन

ग्वालियर/शाहनवाज़ खान: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने संयुक्त रूप से ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर’ का उद्घाटन किया।

इस सेंटर का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को आधुनिक और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

इस उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन भी किया।

इस मौके पर भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाजों में शुमार शिखर धवन ने इसमें शिरकत की। उन्होंने ने इस दौरान इस ट्रेनिंग सेंटर के युवा गेंदबाजों की गेंदों का सामना करते हुए बल्लेबाजी की। वहीं, एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने भी शिखर धवन को गेंदबाजी की, जिस पर धवन ने सहजता से डिफेंस खेला। यह क्षण कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

एमपीएल वुमन टीम का ड्राफ्ट तैयार

ग्वालियर के इम्पीरियल गोल्फ रिज़ॉर्ट में आज एमपीएल वुमन टीम के खिलाड़ियों का ड्राफ्ट भी आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर एमपीएल के संस्थापक और एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया, भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, पूर्व भारतीय खिलाड़ी सबा करीम और शिखर धवन की धर्मपत्नी सोफी धवन उपस्थित हैं।

  • mahanaryaman-scindia-shikhar-dhawan-da-one-high-performance-center-gwalior-inauguration
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना