मैहर सिविल अस्पताल में चला विशेष सफाई अभियान, कलेक्टर की नाराजगी के बाद हरकत में प्रशासन

मैहर: जिला कलेक्टर के निर्देश के बाद सिविल अस्पताल में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विगत दिनों कलेक्टर ने अस्पताल का निरीक्षण किया था, जिसमें सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में कलेक्टर के निर्देशन और मुख्य नगर पालिका अधिकारी के मार्गदर्शन में नगर पालिका टीम ने अस्पताल परिसर में व्यापक सफाई और धुलाई कराई। अभियान के दौरान अस्पताल के वार्ड, परिसर और अन्य स्थानों को विशेष रूप से साफ किया गया।

सफाई अभियान का संचालन सफाई प्रभारी संजय चौरसिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा किया गया। टीम ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के लिए कई स्थानों पर विशेष अभियान चलाया।

नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी अस्पताल की सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि मरीजों और परिजनों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण मिल सके।

ये भी पढ़े – मैहर में गेहूं खरीदी के लिए अनुविभाग स्तरीय उपार्जन समिति गठित, खरीदी व्यवस्था पर रहेगी सख्त निगरानी

  • maihar-civil-hospital-special-cleanliness-drive-municipality-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना