दतिया उपचुनाव: मतगणना में कांटे की टक्कर, शुरुआती राउंड में बढ़त बदलती रही; पूर्व विधायक राजेंद्र भारती कांग्रेस से निलंबित

दतिया।आदि मिश्रा| दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। एक ओर शुरुआती राउंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने बड़ी संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उपचुनाव के दौरान भीतरघात के आरोपों के बीच सामने आई है।

राजेंद्र भारती कांग्रेस से निलंबित

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की स्वीकृति के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने राजेंद्र भारती को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

यह फैसला ऐसे समय आया है, जब चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने भीतरघात के आरोप लगाए थे। हालांकि, मतदान के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा था कि पार्टी पूरी तरह एकजुट होकर चुनाव लड़ी है।

शुरुआती राउंड में बदलती रही बढ़त

मतगणना के शुरुआती चरण में दोनों प्रमुख दलों के बीच लगातार बढ़त का अंतर बदलता रहा।

  • पहला राउंड: भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 4,651 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 3,367 वोट मिले। भाजपा 1,100 से अधिक वोटों से आगे रही।
  • दूसरा राउंड: भाजपा को 8,253 और कांग्रेस को 7,288 वोट मिले। मुकाबला बेहद करीबी बना रहा।
  • तीसरा राउंड: कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 4,998, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 4,262 और एएसपी के दामोदर यादव को 1,344 वोट मिले। इस चरण के बाद उपलब्ध जानकारी के अनुसार भाजपा 139 वोटों से आगे बताई गई।
  • चौथा राउंड: कांग्रेस को 4,808 और भाजपा को 4,058 वोट मिले। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 876 वोटों की बढ़त हासिल करने में सफल रहे।

कड़ी निगरानी में जारी है मतगणना

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना प्रशासन की निगरानी में जारी है। प्रत्येक राउंड के साथ बढ़त में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक बना हुआ है। अंतिम परिणाम सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़े: दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

 

  • datia-bypoll-counting-live-congress-suspends-rajendra-bharti-amid-close-contest
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना