CLAT 2027 के लिए आवेदन शुरू: 31 अक्टूबर तक करें रजिस्ट्रेशन, जानें पात्रता, फीस और परीक्षा तिथि

देशभर के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली CLAT 2027 की पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार, 3 अगस्त से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। आवेदन केवल कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तारीख 

* ऑनलाइन आवेदन शुरू: 3 अगस्त 2026

* आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2026

* परीक्षा तिथि: 6 दिसंबर 2026 

कौन कर सकता है आवेदन?

CLAT UG: 12वीं उत्तीर्ण या 2027 में 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं।

CLAT PG: LLB उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन के पात्र हैं। विस्तृत पात्रता शर्तें आधिकारिक सूचना में उपलब्ध हैं।

आवेदन शुल्क

* सामान्य, OBC, EWS, PwD, NRI और PIO वर्ग: ₹4,000

* SC, ST और BPL वर्ग: ₹3,500

ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया पंजीकरण करें, आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करना आवश्यक है।

देशभर के लॉ कॉलेजों में मिलता है प्रवेश

यह भी पढ़ें: CAT 2026: 3 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को MBA प्रवेश परीक्षा

CLAT देश की प्रमुख राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर कानून पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। हर वर्ष लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं और सफल अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर विभिन्न एनएलयू में प्रवेश दिया जाता है।

  • clat-2027-registration-started-eligibility-fees-exam-date
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना