देहरादून बिल्डर घोटाला: इंटरपोल की मदद से दुबई में राखी मित्तल गिरफ्तार, 45 करोड़ लेकर फरार दंपति पर शिकंजा

देहरादून: चर्चित फ्लैट खरीदार ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। उत्तराखंड पुलिस और जांच एजेंसियों के प्रयासों के बाद भगोड़े बिल्डर दीपक मित्तल की पत्नी राखी मित्तल को दुबई में इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। अब उसे भारत लाने की प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जबकि उसका पति दीपक मित्तल अब भी फरार बताया जा रहा है।

देहरादून की रियल एस्टेट कंपनी पुष्पांजलि इंफ्राटेक/पुष्पांजलि रियल्म्स एंड इंफ्राटेक से जुड़ा है। आरोप है कि कंपनी ने वर्ष 2020 के आसपास शहर में हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च कर करीब 90 फ्लैट खरीदारों से लगभग 45 करोड़ रुपये वसूले, लेकिन समय पर फ्लैट नहीं दिए और निर्माण कार्य भी अधूरा छोड़ दिया। इसके बाद दंपति देश छोड़कर फरार हो गया था।

ये भी पढ़े – मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी की दिल्ली में बैठक: भारत–नेपाल सीमा पर लैंड पोर्ट और व्यापार को लेकर समीक्षा

इस घोटाले में देहरादून के राजपुर और डालनवाला थानों समेत विभिन्न जगहों पर कुल 9 एफआईआर दर्ज हैं। फ्लैट खरीदारों ने आरोप लगाया था कि उनसे एडवांस राशि लेकर झूठे वादे किए गए। बाद में परियोजनाओं का काम बंद कर दिया गया और पैसा दूसरी संपत्तियों में लगाया गया।

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कंपनी और निदेशकों से जुड़ी लगभग 31 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां अटैच की थीं। एजेंसियों का दावा है कि खरीदारों से लिया गया पैसा निजी संपत्तियां खरीदने में इस्तेमाल किया गया।राखी मित्तल की गिरफ्तारी को पीड़ित खरीदारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। अब जांच एजेंसियां दीपक मित्तल की तलाश तेज कर सकती हैं। पीड़ितों को उम्मीद है कि गिरफ्तारी के बाद उनके फंसे पैसे और अधूरे प्रोजेक्ट्स पर भी कोई ठोस फैसला होगा।

ये भी पढ़े – दिल्ली में खास मुलाकात, सीएम धामी ने हेमा मालिनी को दिया ‘हाउस ऑफ हिमालय’ का तोहफा

  • dehradun-pushpanjali-builder-scam-rakhi-mittal-arrest-dubai-interpol
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बैंक जाने से पहले निपटा लें जरूरी काम, SBI की एडवाइजरी, 28-30 सितंबर की हड़ताल से 5 दिन प्रभावित हो सकता है कामकाज

    भारतीय स्टेट बैंक ने 28 से 30 सितंबर 2026…

    TMC विवाद में चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, ममता गुट को मिला ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चिन्ह

    तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना