यूपीआई स्क्रीनशॉट का मायाजाल: गोरखपुर के कारोबारी से 24 करोड़ की ठगी, 21 लोगों पर FIR दर्ज।

गोरखपुर: रियल एस्टेट कारोबारी और शेयर मार्केट ब्रोकर विश्वजीत श्रीवास्तव की कंपनी से फर्जी यूपीआई स्क्रीनशॉट के जरिए करीब 24 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने 21 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी बिहार, झारखंड और कुशीनगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पीड़ित विश्वजीत श्रीवास्तव के अनुसार वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात कुशीनगर निवासी सोनू जायसवाल से हुई थी। बाद में सोनू ने अपने रिश्तेदार शिवम जायसवाल से परिचय कराया। शिवम ने खुद को दिल्ली में कमीशन आधारित मार्केटिंग का अनुभवी कारोबारी बताया और दोनों कंपनी में एजेंट के रूप में काम करने लगे।

ये भी पढ़े – कलयुगी पिता की करतूत: ग्रेटर नोएडा में संपत्ति के लिए इकलौते बेटे की हत्या, शव तालाब में फेंका

आरोप है कि दोनों ने मिलकर कई लोगों से निवेश कराया और कंपनी के अकाउंटेंट हरिकेश प्रसाद को गूगल-पे, फोन-पे और बैंक ट्रांजेक्शन के फर्जी स्क्रीनशॉट भेजते रहे। इन स्क्रीनशॉट के आधार पर कंपनी को यह विश्वास दिलाया जाता था कि निवेश की रकम खाते में जमा हो चुकी है, जबकि वास्तविक भुगतान नहीं किया जाता था।

जांच में सामने आया कि आरोपी मोबाइल और लैपटॉप की मदद से फर्जी भुगतान रसीद और ट्रांजेक्शन स्क्रीनशॉट तैयार करते थे। एक लाख रुपये भेजने के नाम पर केवल एक रुपये का ट्रांजेक्शन कर फर्जी स्क्रीनशॉट के जरिए बड़ी रकम जमा होने का दिखावा किया जाता था। पीड़ित का आरोप है कि करीब तीन महीने तक लगातार इसी तरीके से कंपनी को गुमराह कर करोड़ों रुपये की ठगी की गई। वित्तीय वर्ष के ऑडिट के दौरान खातों के मिलान में गड़बड़ी सामने आने पर पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक, जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो पहले उन्होंने आरोपों से इनकार किया, लेकिन दस्तावेज और साक्ष्य दिखाने पर रकम लौटाने का भरोसा दिया। इसके बावजूद किसी ने पैसे वापस नहीं किए। पीड़ित ने बताया कि स्थानीय पुलिस और एसएसपी से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर अब गुलरिहा पुलिस ने 21 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – लखनऊ: सेफ्टी टैंक की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत, गांव में मचा कोहराम

 

  • fake-upi-screenshot-fraud-24-crore-case-filed-against-21-accused
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झांसी में SSP का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 27 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 14 थानों के प्रभारी बदले

    झांसी/ रानू परिहार: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा