लखनऊ: सेफ्टी टैंक की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत, गांव में मचा कोहराम

लखनऊ/राशिद सिद्दीकी की रिपोर्ट: राजधानी के थाना माल क्षेत्र के नबी पनाह गांव में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां सेफ्टी टैंक की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय रिंकू और 35 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दोनों मजदूर शनिवार को गांव में एक सेफ्टी टैंक की सफाई के लिए नीचे उतरे थे। टैंक के भीतर जहरीली गैस होने के कारण दोनों का दम घुटने लगा और वे बेहोश हो गए। जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई, तो स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। आनन-फानन में दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। अस्पताल के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है और इस घटना ने एक बार फिर सीवर व टैंक सफाई में बरती जाने वाली लापरवाही को उजागर कर दिया है।

ये भी पढ़े – लखनऊ: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य से की मुलाकात, जन्मदिन की दी बधाई

  • ucknow-news-two-labourers-died-due-to-suffocation-in-septic-tank-cleaning-mal-area
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना