कीटनाशक खरीदने दुकान पर पहुंचा किसान: जेब काटकर एक ने पार कर दिए 9 हजार, CCTV में कैद चोर

कोलारस।कुलदीप शर्मा| शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में दिनदहाड़े जेबकतरे ने एक किसान को निशाना बनाकर उसकी जेब से करीब 8 से 9 हजार रुपये चोरी कर लिए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम साखनौर निवासी विनोद लोधी एबी रोड स्थित होटल फूलराज के सामने शाकंभरी ट्रेडर्स पर कीटनाशक दवा खरीदने पहुंचे थे। दुकान पर भीड़ होने का फायदा उठाकर उनके पीछे खड़े एक अज्ञात युवक ने उनकी जेब से नकदी निकाल ली और चुपचाप फरार हो गया।

दवा खरीदने के बाद जब किसान भुगतान करने के लिए जेब में हाथ डालने लगे, तब उन्हें रुपये गायब मिले। इसके बाद दुकान संचालक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध युवक किसान की जेब से रुपये निकालते हुए साफ दिखाई दिया।

पीड़ित किसान ने कोलारस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जांच में शामिल कर संदिग्ध की पहचान शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। साथ ही बाजार क्षेत्र के व्यापारियों और लोगों से भी संदिग्ध की पहचान में सहयोग की अपील की गई है।

यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश में UCC विधेयक विधानसभा से पारित, पक्ष-विपक्ष में तेज हुई सियासी बयानबाज़ी

  • Farmer visits shop to buy pesticides thief steals ₹9,000 caught on CCTV
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना