दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की मौत: पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

मैहर/ देवेश शर्मा: जिले के ताला थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के चलते नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। वहीं मामले में नामजद एक आरोपी जेठ निलेश तिवारी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

फांसी लगाकर नवविवाहिता ने की थी आत्महत्या

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को ग्राम ललितपुर नंबर 2 निवासी 29 वर्षीय सोनम तिवारी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतिका नवविवाहिता होने के कारण मामले की मर्ग जांच एसडीओपी अमरपाटन ख्याति मिश्रा द्वारा की गई। शव का पोस्टमार्टम और पंचनामा कार्रवाई एसजीएमएच रीवा में कराई गई थी।

मायके पक्ष ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश में UCC विधेयक विधानसभा से पारित, पक्ष-विपक्ष में तेज हुई सियासी बयानबाज़ी

मर्ग जांच के दौरान मृतिका के मायके पक्ष के बयान दर्ज किए गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि सोनम के भाई की वर्ष 2022 में सड़क हादसे में मौत हुई थी। इसके बाद उसके पिता को क्लेम की राशि के रूप में करीब 17 लाख रुपये मिले थे। आरोप है कि इसी रकम को लेकर सोनम का पति, ससुराल के अन्य सदस्य उसे लगातार प्रताड़ित करते थे।

परिजनों के अनुसार, ससुराल पक्ष सोनम से अपने पिता से रुपये और संपत्ति लाने का दबाव बनाता था। आरोप है कि उससे क्लेम की राशि में से आधे पैसे लाने के लिए भी कहा जाता था। बेटी की परेशानी को देखते हुए उसके पिता ने अपने बैंक खाते से पैसे निकालकर तीन बार एक-एक लाख रुपये नगद उसके पति अतुलेश तिवारी को दिए थे। इसके बावजूद सोनम की प्रताड़ना बंद नहीं हुई।

मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम

पुलिस जांच में प्रथमदृष्टया सामने आया कि सोनम को दहेज के लिए लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मर्ग जांच के आधार पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

थाना ताला में अपराध क्रमांक 237/2026 के तहत बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

पति, सास, ससुर और ननद गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अतुलेश कुमार तिवारी, कमलेश्वर प्रसाद तिवारी, सुनीता तिवारी और बबली मिश्रा को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

* अतुलेश कुमार तिवारी, उम्र 33 वर्ष पति
* कमलेश्वर प्रसाद तिवारी, उम्र 62 वर्ष ससुर
* सुनीता तिवारी, उम्र 48 वर्ष सास
* बबली मिश्रा, उम्र 36 वर्ष ननद

यह भी पढ़े: राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद महाकाल की शरण में पहुंचे कार्तिक आर्यन, उज्जैन में की शयन आरती

मामले का एक आरोपी निलेश तिवारी, निवासी ललितपुर नंबर 2, फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर के निर्देशन तथा एसडीओपी अमरपाटन ख्याति मिश्रा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी ताला निरीक्षक महेंद्र मिश्रा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Dowry Harassment Case In Maihar Four Accused Arrested One Absconding
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

भोपाल में आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण तेज, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल में खेल सुविधाओं के विस्तार…

आगे पढ़ें
इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर: नगर निगम में घोटालों का सिलसिला थमने का…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया