शासकीय हाई स्कूल चौका में छात्राओं को मिलीं निःशुल्क साइकिलें: शिक्षा के लिए किया प्रेरित

सागर/ मनीष कुमार चौबे: जिले के केसली विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल चौका में छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और विद्यालय तक उनकी पहुंच आसान बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पात्र छात्राओं को साइकिलें वितरित कर नियमित अध्ययन और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ साइकिल वितरण

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री प्रियंका पटैरिया उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों में भाजपा मंडल अध्यक्ष सहजपुर पुष्पेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुखदेव अरेले, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भारती भूपेंद्र सिंह तथा ग्राम पंचायत चौका के सरपंच रामशंकर आदिवासी शामिल हुए।

अतिथियों ने पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय परिवार ने किया अतिथियों का सम्मान

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य शिवराज सिंह ठाकुर, द्वारका प्रसाद लोधी, विजय तिवारी, श्रीमती कल्पना जैन, अभिनव फौजदार एवं शिवकुमार रायकवार सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम में सहभागिता के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।

शिक्षा के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

कार्यक्रम का समापन छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य, नियमित अध्ययन और निरंतर शैक्षणिक प्रगति की शुभकामनाओं के साथ हुआ। अतिथियों ने कहा कि इस तरह की योजनाएं छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

यह भी पढ़े: सुरखी में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गौशाला का निरीक्षण किया, मंदिर निर्माण का भूमिपूजन

 

  • Free Bicycle Distribution Program Held for Girl Students at Government High School Chouka
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

मैहर में एमएमटी हॉस्पिटल की जांच के आदेश, बिना अनुमति संचालन की शिकायत पर चार सदस्यीय टीम गठित

मैहर।देवेश शर्मा| राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित एम.एम.टी. हॉस्पिटल के खिलाफ…

आगे पढ़ें
मैहर में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर स्टैंडिंग कमेटी की बैठक, राजनीतिक दलों को सौंपी गई सूची

मैहर।देवेश शर्मा| मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे

दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे