नरयावली पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत नाबालिग बालिका वृंदावन से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सागर/ मनीष कुमार चौबे: जिले में गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नरयावली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को उत्तर प्रदेश के वृंदावन से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

4 जून को दर्ज हुआ था अपहरण का मामला

पुलिस के अनुसार, 4 जून 2026 को थाना नरयावली में एक नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 129/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

वृंदावन से सकुशल बरामद हुई बालिका

जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और पारंपरिक सूचना तंत्र की मदद से लगातार तलाश अभियान चलाया। इसी क्रम में 30 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के वृंदावन क्षेत्र से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

विवेचना के दौरान पीड़िता के कथनों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में संबंधित धाराओं का इजाफा किया गया। इसके बाद आरोपी बिट्टू उर्फ लीलाधर लोधी (20 वर्ष), निवासी जिला ललितपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर न्यायालय सागर में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह भी पढ़े: सुरखी में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गौशाला का निरीक्षण किया, मंदिर निर्माण का भूमिपूजन

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी तथा एसडीओपी राहतगढ़ योगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रतिमा मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक जे.पी. यादव, प्रधान आरक्षक जितेंद्र दुबे, विष्णु यादव, सुशील शुक्ला, आरक्षक पवन पटैल तथा साइबर सेल सागर के प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Naryawali Police Rescues Kidnapped Minor Girl, Arrests Accused
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना